Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की दमदार शुरुआत, पाकिस्तान को 60 रन से हराया

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के उद्घाटन मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 60 रन से पराजित कर विजयी आगाज किया

20 Feb 2025

चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की दमदार शुरुआत, पाकिस्तान को 60 रन से हराया

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के उद्घाटन मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 60 रन से पराजित कर विजयी आगाज किया। टॉम लैथम और विल यंग के बेहतरीन शतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 320 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 260 रन पर सिमट गई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत संघर्षपूर्ण रही। शुरुआती झटकों के बाद विल यंग और टॉम लैथम ने पारी को संभाला। यंग ने 107 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। वहीं, लैथम ने 95 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया और 118 रन बनाकर नाबाद लौटे। ग्लेन फिलिप्स ने भी 39 गेंदों में तेजतर्रार 61 रन बनाकर टीम को 320 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अबरार अहमद को एक सफलता मिली।

321 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती झटकों के बाद बाबर आजम (64) और खुशदिल शाह (69) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके। सलामी बल्लेबाज शाद शकील (6) और मोहम्मद रिजवान (3) जल्दी आउट हो गए, जबकि फखर जमान भी 24 रन बनाकर चलते बने। पाकिस्तान की टीम 16 गेंद पहले ही ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड की ओर से विल रूकी और मिचेल सेंटनर ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि मैट हेनरी ने दो विकेट लिए। माइकल ब्रेसवेल और नाथन स्मिथ ने भी एक-एक सफलता हासिल की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की दमदार शुरुआत
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के उद्घाटन मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 60 रन से पराजित कर विजयी आगाज किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News